17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परंपराओं की बेड़ियां तोड़कर विधवाओं ने खेली होली, देखें तस्वीरें

हर साल की तरह इस बार भी वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाओं ने भगवान को अबीर लगाने के बाद होली खेली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 27 Feb 2018, 4:17 PM IST

Widow Holi

मथुरा। सफेद लिबास पहनकर बेरंग जीवन जीने को मजबूर वृंदावन की विधवा महिलाओं के जीवन में होली का त्योहार रंगों की छटा बिखेरने आता है। हर साल होली के मौके पर ये महिलाएं अपने आराध्य राधे कृष्ण को अबीर गुलाल लगाने के बाद आपस में होली खेलती हैं। इस बार भी सैकड़ों विधवा महिलाओं ने परंपराओं की बेड़ियों को तोड़कर होली का त्योहार मनाया।

Widow Holi

होली के मौके पर इन विधवा महिलाओं ने कुंतलों गुलाल और फूलों से होली खेली।

Widow Holi

बांके बिहारी मंदिर के बाहर राधे कृष्ण के जयकारे लगाती हुईं महिलाएं।

Widow Holi

वृंदावन में पश्चिम बंगाल, पूर्वांचल, बिहार, उड़ीसा समेत तमाम राज्यों की विधवाएं विभिन्न आश्रमों में रहती हैं। उन्होंने अपना जीवन राधा कृष्ण के नाम समर्पित कर रखा है।

Widow Holi

श्रद्धालुओं को भी अबीर लगाकर आशीर्वाद देतीं महिलाएं।

Widow Holi

होली का उत्सव मनाकर गानों पर श्रद्धालुओं संग खुशी से नाचतीं महिलाएं।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश