पूरा मामला मथुरा का है। विकास नागर पुत्र तेजवीर गांव कनालसी थाना दनकौर, गौतमबुद्ध नगर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक पत्नी समेत कार में अवैध पिस्टल लेकर जा रहा है। सूचना देने वाले विकास पर पुलिस को कुछ शक हुआ तो उसे पुलिस ने रोके रखा। जैसे ही कार कोटवन पुलिस चौकी के समीप पहुंची पुलिस ने कार को रुकवा लिया। कार में सवार पति और पत्नी को नीचे उतार लिया। कार की जब तलाशी ली गई तो कार से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस पति—पत्नी और सूचना देने वाले युवक को थाने ले आई। जहां पूछताछ में पति ने पिस्टल के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने जब पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसमें व्हाट्स एप द्वारा प्रेम से की गई चैट को देखकर पुलिस हैरान रह गए। चैट में पिस्टल रखने का भी जिक्र किया गया था।
यह भी पढ़ें—