31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Winter Holidays: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मकर संक्रांति तक छुट्टी की घोषणा, आदेश जारी, इस दिन खुलेंगे स्कूल

Winter Holidays Announced: मथुरा में बेसिक शिक्षा परिषद से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है, 14 जनवरी तक चलेगा। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 3 Jan 2025, 12:27 PM IST

Winter Holidays 2024 2025

School Winter Holidays: उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही, बीएसए ने कहा है कि अगर कोई स्कूल इस आदेश को नहीं मानता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

14 जनवरी तक अवकाश घोषित

परिषदीय विद्यालयों में हाल ही में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सफलता पूर्ण संपन्न हुई है, जिनके परीक्षा परिणाम 30 दिसंबर को सभी विद्यालयों में सुना दिए गए। मंगलवार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय विद्यालयों व सभी बोर्ड के स्कूलों कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों की छुट्टी का कैलेंडर जारी, देखें कब से शुरू होगा शीतकालीन अवकाश

सभी बोर्ड के लिए निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए मथुरा जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर सभी बोर्ड के स्कूलों कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश