3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्हा की नगरी में सक्रिय महिला चोर गिरोह, देखते ही देखते पार किए सोने के आभूषण

चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Nov 05, 2019

कान्हा की नगरी में सक्रिय महिला चोर गिरोह, देखते ही देखते पार किए सोने के आभूषण

कान्हा की नगरी में सक्रिय महिला चोर गिरोह, देखते ही देखते पार किए सोने के आभूषण

मथुरा। ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में पहुंची महिला चोरों ने लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस महिला चोरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- भाजपा संगठनात्मक चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब होगा ऐलान

ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित मोनिका ज्वेलर्स की दुकान पर तीन महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंचीं। तीनों महिला चोरों ने बातों ही बातों में ज्वेलर्स के सोने के कंगन पार कर दिए और मौका पाकर वहां से खिसक गईं। ज्वेलर्स द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं चोरी का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- आईबी के वरिष्ठ अधिकारी संग एडीजी सुरक्षा ने किया श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निरीक्षण

मोनिका ज्वेलर्स के मालिक कृष्ण मुरारी सोनी से बात की तो उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को 3 महिलाएं दुकान पर खरीदारी करने आईं और बातों ही बातों में एक जोड़ी कंगन पर हाथ साफ कर दिया। 30 नवंबर को जब हमने अपने स्टाफ को चेक किया तो उसमें एक जोड़ी कंगन कम मिले उसीके आधार पर हमने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो सब कुछ सामने आ गया। चोरी गए कंगनों की कीमत एक लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Story Loader