4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में मिली 50 किलो की मछली, गांव वालो ने पीटकर मार डाला और काट कर लूट लिया

मऊ जिले के बड़रांव ब्लॉक के रेयांव गांव स्थित शारदा सहायक नहर में मछली पकड़ने के दौरान एक ऐसी मछली पकड़ में आई कि उसे देखकर लोग हैरान रह गए। 50 किग्रा वजन की गोंच मछली को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। बल्कि आपस में हिस्सा लगाकर घर लेकर चले गए। न तो पुलिस और न ही संबंधित विभाग के आलाधिकारियों को इसकी भनक लगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 09, 2024

macchali.jpg

मऊ जिले के एक गांव में ऐसी मछली मिली है, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मऊ जिले के बड़रांव ब्लॉक के रेयांव गांव स्थित शारदा सहायक नहर में मछली पकड़ने के दौरान एक ऐसी मछली पकड़ में आई कि उसे देखकर लोग हैरान रह गए। लगभग 50 किलो वजन वाली इस मछली को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मछली को ' गोंच ' कहते हैं। आकर और वजन में यह मछली काफी बड़ी होती है। हालांकि उन्होंने इस बात को सिर्फ सुना था, परंतु पहली बार ऐसी मछली पकड़ में आई है। मछली के मुंह का आकार इतना बड़ा था कि एक छोटा जानवर या मनुष्य उसमे आसानी से चला जाए। मछली को कई लोगों ने पकड़ कर रखा था। स्थानीय निवासी बताते हैं कि ऐसी मछलियां नदी से ही आ सकती हैं। ये किसी तालाब या पोखरे में नहीं पाई जातीं। रविवार की देर शाम तक मछली को देखने वालों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस विभाग को सूचना देने के बजाय पीट-पीटकर मार डाला। इसके साथ ही हिस्सा लगाकर आपस में बांट लिया। घटना हो जाने के बाद न तो पुलिस और न ही सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।