
युवक के हत्या मामले में भाजपा नेत्री सहित 6 लोगों पर लगा गैंगस्टर
Crime News: युवक के हत्याकांड मामले में जेल में बंद भाजपा नेत्री सहित 6 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सरायलखंसी थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। बीते 24 जुलाई को जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर के अभिमन्यु सिंह की गोली मार करके हत्या हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी अरविंद सिंह उसकी पत्नी संगीता सिंह सहित 6 आरोपी हैं। इसी मामले में पुलिस जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
खेत जाते समय हुआ था युवक की हत्या
भाजपा नेत्री और ग्राम प्रधान संगीता सिंह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। गौरतलब है कि अभिमन्यु सिंह (26) निवासी पखईपुर की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिस समय वह ट्यूबवेल पर पानी चला रहे थे। इस हत्या में अभिमन्यु सिंह के परिजनों ने अरविंद सिंह ,संगीता सिंह ,सीमा सिंह, अनिल सिंह, सूरज सिंह तथा ओम प्रकाश सिंह सहित एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आपको बता दें कि पखईपुर ग्राम में आपसी बर्चस्व को लेकर तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ सरायलखंसी थानाक्षेत्र में मुकदमा दर्ज है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पखईपुर निवासी अरविंद सिंह एक गिरोह चलाते हैं जिसकी सक्रिय सदस्य पत्नी संगीता सिंह, अनिल सिंह, सूरज सिंह, सीमा सिंह और ओमप्रकाश सिंह है। यह भी आरोप है कि यह गिरोह क्षेत्र में लूटपाट और हत्या को अंजाम देता है। पुलिस विवेचना में यह बात सत्य पाई गई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
Published on:
04 Dec 2023 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
