
Mau news, PC: patrika
Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इटौरा डोरीपुर में रविवार की सुबह बकरी के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से तीन महिलाएं और एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम शिला पत्नी राजेंद्र शर्मा की बकरी विपक्षी के दरवाजे पर चली गई थी। बताया जाता है कि जब प्रेम शिला की बेटी बकरी लेने पहुंची तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया और उसके सिर पर चोट पहुंचाई। शोर सुनकर दूसरी बेटी और घर के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उन्हें भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया।
पीड़िता के अनुसार, विपक्षी पक्ष के करीब 6 से 7 लोगों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया। इस घटना में तीन महिलाएं और एक 10 वर्षीय बालक घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विपक्षी पक्ष के लोगों को हमला करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने थाना कोपागंज में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
Published on:
10 Nov 2025 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
