20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: घोसी विधायक सुधाकर सिंह को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

Ghosi By Election: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट किया है। घोसी और पूरे प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा की सारी नीतियां दलितों पिछड़ों और बाकी लोगों के खिलाफ हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Sep 21, 2023

sudhakarakhilesh.jpg

घोसी विधायक सुधाकर सिंह को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

Mau News: घोसी उपचुनाव के नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी का खेमा खासा उत्साहित है। जश्न और सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट किया है। घोसी और पूरे प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा की सारी नीतियां दलितों पिछड़ों और बाकी लोगों के खिलाफ हैं, इसका जवाब जनता ने घोसी में सुधाकर सिंह को जीत कर दे दिया है।

गौरतलब है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव जीत के बाद सुधाकर सिंह मैनपुरी सैफई और लखनऊ के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने सैफई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए थे। उसके बाद शिवपाल यादव के साथ शपथ ग्रहण किए। अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान को रिकार्ड मतों से हराया था।