20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालू की रेत की दिवार गिरने से इकलौते मासूम की मौत, दो घायल

रामघाट पर पक्का घाट निर्माण हेतु खोदे गये गढ्ढे मे खेल रहे तीन बच्चो पर रेत की दिवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायल दोनो बच्चो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए।जहाँ चिकित्सकों ने इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया। अचानक हुए इस घटना से पुरे नगर मे हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 19, 2025

मऊ के दोहरीघाट के रामघाट पर पक्का घाट निर्माण हेतु खोदे गये गढ्ढे मे खेल रहे तीन बच्चो पर रेत की दिवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायल दोनो बच्चो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए।जहाँ चिकित्सकों ने इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया। अचानक हुए इस घटना से पुरे नगर मे हड़कंप मच गया।

दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर एक महीने से दो करोड़ की लागत से बन पक्के घाट का निर्माण हो रहा है। जिसका नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुभारंभ किया था। कार्यदाई संस्था द्वारा खोद कर छोड़े गए गढ्ढे मे मंगलवार को करीब चार बजे सदर बाजार के तीन बच्चे गढ्ढे मे खेलने लगे। तभी अचानक बालू के रेत की दिवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गयी। जिसमे तीनो बच्चे दब कर छटपटाने लगे। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद लोग बच्चो को बचाने के लिये दौड़ पड़े। आनन फानन में लोगो ने दो बच्चे 12 वर्षीय बिट्टू व कृष्णा को रेत के गड्ढे से बाहर निकाला। तभी बच्चो ने बताया की एक बच्चा और जमीन के अंदर दबा हुआ। स्थानीय लोगो ने गढ्ढा खोदकर बच्चे को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट ले गए।जहाँ चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिसकी पहचान पहचान सदर बाजार दोहरीघाट निवासी मंजीत पुत्र त्रिवेणी उम्र दस वर्ष के रूप में हुई। मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया। मासूम की मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही मृतक मासूम एकलौत घर का चिराग था। मृतक़ की दो छोटी बहनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर पाकर पुलिस भी मौक पर पहुँच जांच पड़ताल कर रही है।