26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेताओं ने पदयात्रा निकाल मनाया काला दिवस

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में मऊ शहर में भाजपा के नेता और लोकतंत्र सेनानियों के द्वारा पदयात्रा निकल गया। जिसमें देश में लगे आपातकाल को संविधान पर धब्बा बताया गया। साथ ही भाजपा के नेताओं […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jun 25, 2024

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में मऊ शहर में भाजपा के नेता और लोकतंत्र सेनानियों के द्वारा पदयात्रा निकल गया। जिसमें देश में लगे आपातकाल को संविधान पर धब्बा बताया गया। साथ ही भाजपा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो आपातकाल लगा था. उसकी निंदा हम आज भी करते हैं।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि भाजपा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाती रही है। क्योंकि तत्कालीन सरकार इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया, जेल में बंद करके उनके बहुत ही अमानवी व्यवहार किया। कितने लोगों को करंट लगाया कितने लोगों के नाखूनों को उखाड़ लिया गया। उनके परिवार को भी प्रताड़ित किया गया। यदि लोकतंत्र सेनानी नहीं होते तो आज लोकतंत्र नहीं होता.इस लिए 25 जून को देश के लिए भाजपा काला दिवस के रूप में मनाती है। आने वाली पीढ़ी हमारे इनको याद रखें कांग्रेस की आतातायी सरकार के बर्बरता को याद रखें और स्वतंत्रता सेनानियों की समान करें।

वही स्पीकर के कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी परंपरा को तोड़ रहें हैं। सर्व सम्मति से अब तक स्पीकर बनते रहे हैं। कांग्रेस अपने हार के खींच को इस तरह से मिटा रही है।