
समाजवादी पार्टी भाजपा
मऊ. उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती के बीच बड़ी खबर घोसी से आयी है। घोसी विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू है और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय राजभर 212 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा समर्थित सुधाकर सिंह पीछे दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। बसपा के टिकट पर यहां से कय्यूम अंसारी और कांग्रेस ने राजमंगल यादव को टिकट दिया है।
इसे भी पढ़ें
पहले राउंड में भाजपा के विजय कुमार राजभर को 2063 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी समर्थित सुधाकर सिंह को 2051 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के अब्दुल कय्यूम अंसारी हैं, जिन्हें 1047 मत मिले हैं। चौथे नंबर पर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रत्याशी नेबू लाल हैं, जिन्हें 871 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत खराब है और उसे अब तक 174 वोट ही मिले हैं। पहले राउंड में कुल 6750 वोट गिने गए।
By Correspondence
Published on:
24 Oct 2019 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
