14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: मुहल्ले में जाता था साड़ी बेचने पर ढूढ़ता था ताला बंद घर, फ़िर गिरोह देता था इस घटना को अंजाम

मऊ जिले की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 साथी चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों चोरों को नगर क्षेत्र के बकवल मोड़ तथा कंधेरी से पकड़ा. सभी का विभिन्न धाराओं में चालान करते हुए पुलिस ने इन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jul 08, 2023

maup.jpg

मऊ: पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया. यह चोर कोई सामान्य चोर नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से टीम बनाकर के मऊ जनपद के विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.
पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ इनके पास से करीब डेढ़ लाख नगदी, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया.

सराय लखंसी थाना में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि यह चोर सुनियोजित ढंग से चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इसमें एक फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम करता था और मुहल्ले फेरी लगाते लगाते ताला बंद करो को चिन्हित करता था जहां पर अपने गिरोह के साथ ही रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इसके बाद जो आभूषण मिलता था कंधेरी स्थित देवांशी ज्वेलर्स की दुकान पर गला देते थे. दूकानदार संदीप कुमार राजभर गले हुए सोने को बेचकर हिस्सेदारी बाटता था.

एएसपी ने बताया कि सरायलखंसी पुलिस और स्वाट टीम को बकवल मोड़ तथा कंधेेेरी के पास से चार शातिर चोरों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की दो टीमों ने इन दोनों जगहों से चार चोरों को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान आशीष दुबे पुत्र संकठा दुबे निवासी पड़ाव भोजपुर थाना मुगलसराय तथा कृष्णा पाण्डेय पुत्र संतोष पाण्डेय निवासी विवेकानन्द कालोनी लालपुर थाना कैन्ट जनपद वाराणसी, अनिल सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी छतरपुर थाना हलधरपुर और संदीप कुमार राजभर पुत्र शिवकुमार निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्म्मदाबाद के रूप में हुई।


पुलिस की पूछताछ के दौरान चारों जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिले में आठ घटनाओं को उनके द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा इनके पास से बरामद एक लाख 40 हजार की नकदी के संबंध में बताया कि यह नकदी चोरी के आभूषणों को बेचकर मिली है। बताया कि यह सभी आभूषण कंधेरी निवासी संदीप कुमार राजभर देवांशी ज्वैलर्स कन्धेरी के यहा बेच देते है। बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उन्होंने आपस में काम बांट रखा है। कोई दिन में जाकर गांव गांव रेकी करता है तो दूसरा फेरी का काम करता है। जिसके बाद मिली जानकारी पर वह घटना को अंजाम देता है।

गला देता है चोरी का आभूषण


पुलिस द्वारा आरोपी दुकानदार संदीप कुमार राजभर से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा घटना में आभूषणों को खरीदने की बात कही। बताया कि वह चोरी के आभूषणों को खरीदकर उसे गलाकर नया जेवरात तैयार कर ग्राहकों को बेच देता है।

इन घटनाओं को चोरों ने दिया अंजाम


एसओ सरायलंखसी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पांच जगहों पर चोरी की है। इसमें थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव, किन्नुपूर गांव, चांदमारी इमिलिया, परदहा तथा कंधेरी के पास एक घर से चोरी की घटना शामिल है। इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुन्दवा तथा चेलारामपुरा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं मधुबन क्षेत्र में भी जून माह में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।