
लड़की के साथ अमानवीयता
मऊ. यूपी के मऊ में एक लड़की के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। एक लड़की जिसके बारे में बताया गया कि वह ट्रेन से कटकर जान देने के लिये पहुंची थी। खबर मिलने पर उसके परिवार वाले पहुंचे और उसे अमानवीय तरीके से रेलवे ट्रैक से घसीटकर घर ले गए। सवाल करने पर परिवार वालों ने यह सफाई दी है कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बडी कम्हरिया मुहल्ले का है। बताया गया है कि मुहल्ले में उस समय हडकम्प और अफरा-तफरी मच गयी जब 16 साल की एक लड़की अचानक ट्रेन से कटकर जान देने के लिये घर से भागकर रेलवे लाइन पर जा पहुंची। इसकी जानकारी जैसे ही परीजनों को हुई तो लडकी की मां और भाई उसे लेने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहूंचे। पर लड़की परिवार वालों को देखकर रुकी नहीं। वह तेजी से भागने लगी। किसी तरह परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पर वह उनके साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई।
लडकी को उसके भाईयों ने रेलवे ट्रैक से दोनों हाथ पकडकर घसीटते हुए घर ले जाने लगे। इसको देखकर आस-पास के लोग भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गये। परिवार के लोग लड़की को अमानवीय तरीके से रेलवे ट्रैक पर घसीटते हुए ले जा रहे थे, पर मानवता को तार-तार करने वाले लेकिन मानवता को तार तार करने वाले इस वाक्ये को देख कर किसी ने भी लडकी के भाईयों को रोकने का काम नही किया। घरवाले लड़की को घसीटते हुए लेकर चले गए। और लडकी को घसीटते हुए उसको घर तक ले गये। जैसे ही मामले की जानकारी मीडिया को लगी तो मीडिया के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां जो नजारा कैमरे में कैद हुआ वह दिल को दहला देने वाला था।
इस अमानवीयता पर लड़की की मां ने सफाई देते हुए कहा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही है। उसका इलाज चल रहा है। उसे जब हम घर ले जाने के लिये पहुंच ता वह जाने के लिये तैयार नहीं थी, इसलिये उसे घसीटकर ले जा रहे थे। उसके भाई ने भी यही जवाब दिया। सूचना मिलने पर मौका मुआयना करने पहुंचे शहर कोतवाल सुरेश चन्द्र मिश्रा से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने अटपटा इस बात से इनकार कर दिया कि वह कोई जांच करने पहुंचे हैं।
by VIJAY MISHRA
Updated on:
13 Sept 2017 04:40 pm
Published on:
13 Sept 2017 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
