25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे की हेट स्पीच मामले में बहस

कोतवाली थाना क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन और हेट स्पीच के मामले में 17 मई की तारीख सुनवाई के लिए नियत की गई थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें बहस की प्रक्रिया जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

May 17, 2025

मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन और हेट स्पीच के मामले में 17 मई की तारीख सुनवाई के लिए नियत की गई थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें बहस की प्रक्रिया जारी है।

आपको बता दें कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान, कोतवाली थाने में विधायक अब्बास अंसारी, उनके भाई उमर अंसारी सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को "सत्ता में आने के बाद देख लेने" की धमकी दी थी।


इस मामले में तत्कालीन उपनिरीक्षक (एसआई) गंगाराम बिंद की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि 3 मार्च 2022 को सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने पहाड़पुर में एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने प्रशासन को धमकी दी थी कि सत्ता में आने के बाद उन सभी का हिसाब किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग