16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्वाचित होने के 6 वर्ष बाद पूर्व सांसद बनकर घोसी पहुंचे अतुल राय, बोले षड्यंत्र का बाहुबलियों का शिकार हुआ

2019 के लोकसभा में बसपा की सीट से अतुल राय घोसी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए लेकिन चुनाव के दौरान ही उनके ऊपर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया जिसके चलते वह जेल चले गए। पूरे अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में वह कभी जेल से बाहर नहीं आ सके।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Oct 01, 2025

Mau news

घोसी पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय, Pc: अभिषेक सिंह

Mau Politics News: लोकसभा से पूर्व सांसद अतुल राय सांसद बनने के 6 वर्षों बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर विभिन्न लोगों से मुलाकात करने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए । इस दौरान अतुल राय ने कहा कि मुझे साजिश के तहत जेल भेजा गया लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से मैं बाइजज़्त बरी हो गया हूं लेकिन दुख इस बात रहा कि जिस घोसी की जनता ने मुझे अपनी सेवा करने के लिए चुना उनका मैं क्षेत्र में रह करके सेवा नहीं कर सका।

जानिए अतुल राय से जुड़ा प्रकरण

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा में बसपा की सीट से अतुल राय घोसी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए लेकिन चुनाव के दौरान ही उनके ऊपर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया जिसके चलते वह जेल चले गए। पूरे अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में वह कभी जेल से बाहर नहीं आ सके। सर्वोच्च न्यायालय से भ बाइजज़्त बरी होने के बाद अतुल राय अपने लोकसभा क्षेत्र में 6 वर्ष बाद पहुंचे। जिसमें भारी काफिले के साथ वह अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जनपद के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर के वह लोगों से मुलाकात किया और देर रात वह शहर में पहुंचे जहां पर उनके चाहने वालों ने भव्य स्वागत किया और यहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि पूर्वांचल के प्रभावशाली लोगों ने मुझे साजिश के तहत जेल भिजवाया 2019 लोकसभा सीट में आजमगढ़ की सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़े थे लेकिन उनसे भी अधिक वोटो से मैं चुनाव जीता पूर्वांचल का सबसे बड़ा जन नेता निकला जो लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ। वही अतुल राज से आगे की राजनीति पर पूछने पर उन्होंने बताया कि मैं बसपा का सिपाही हूं जो पार्टी का आदेश निर्देश होगा वह किया जाएगा। फिलहाल में जनता के बीच में आ गया हूं और जनता की सेवा दोगुनी रफ्तार से करूंगा ।हालांकि जब मैं जेल में था तभी भी जनता का काम नहीं रुका। मेरे टीम के लोग लगातार जनता की सेवा में जुटे रहे । चाहे वह कोरोना काल का समय हो या बाढ़ का हमारी टीम ने बढ़ चढ़ के लोगों को मदद दिया ।हालांकि दुख इस बात का है कि मैं सशरीर रह करके जनता की सेवा नहीं कर पाया।