
मऊ में रविवार देर रात पूर्व विधायक दिवंगत केदार सिंह के पोते हिमाशुं सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो डोनवार गांव में ये घटना हुई है।
हिमांशु सिंह एक पंचायत में लैरो डोनवार गांव गए थे। पंचायत में पुरानी रंजिश के चलते उनकी कुछ लोगों से उनकी बहस हो गई। झगड़ा बढ़ा तो हिमांशु को 10-12 लोगों ने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
घटना के बाद रात करीब 10 बजे हिमांशु सिंह को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मऊ एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों से हिमांशु के परिवार की पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है।
1980 में विधायक रहे थे हिमांशु के दादा
हिमांशु सिंह के दादा स्वर्गीय केदार सिंह 1980 में घोसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। हिमांशु सिंह भी सामाजिक जीवन में सक्रिय थे।
Updated on:
09 Jan 2023 05:33 pm
Published on:
09 Jan 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
