
Ghosi By Election CM Yogi
Ghosi By-Election : घोसी उपचुनाव का रण काफी रोमांचक हो गया है। इस रोमांचक रण में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हुंकार भरेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी कोई भी कमी नहीं छोड़ रही और सभी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री घोसी में जनसभा करेंगे।
चीनी मिल मैदान में होगी जनसभा
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीनी मिल मैदान, घोसी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वहीं जिला प्रशासन स्तर से सुरक्षा और रुट डायवर्जन का इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे के बाद स्टेट हेलीकॉप्टर से सीधे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करने के बाद वो गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
पार्टी के दिग्गजों का लगा है जमावड़ा
घोसी उपचुनाव में सिर्फ भाजपा और सपा के उम्मदीवार मैदान में हैं। सपा उम्मीदवार को कांग्रेस सहित कई दलों का समर्थन मिल चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री एके शर्मा, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही घोसी में लगातार कैम्प कर रहे हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राम गोपाल वर्मा और महासचिव शिवपाल यादव लगातार घोसी में बने हुए हैं। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने भी जनसभा की थी।
115 दिन बाद चुनावी मोड में नजर आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में 115 दिन बाद चुनावी मोड में नजर आएंगे। इसके पहले 9 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए चित्रकूट के रामायण मेला परिसर में चुनावी जनसभा की थी। घोसी उपचुनाव में होने वाली आज की रैली मुख्यमंत्री की UP में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के पहले आखरी जनसभा है।
Published on:
02 Sept 2023 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
