31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi by-election Result 2023: नीम के चबूतरे पर रचा गया ‘चक्रव्यूह’ सुधाकर के लिए बना मूलमंत्र, आखिर वहां हुआ क्या था?

Ghosi by-election Result 2023: घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद उनके नीम के पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत अचानक चर्चा में आ गई। आइये जानते हैं इस नीम के पेड़ की पूरी कहानी...

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Vishnu Bajpai

Sep 10, 2023

Ghosi by-election result 2023: What role Neem tree victory Sudhakar Singh in Mau

सुधाकर की नीम के पेड़ के नीचे बैठने का यहां जानिए सच

Ghosi by-election Result 2023: घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद उनके नीम के पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत अचानक चर्चा में आ गई। दरअसल, यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कई पार्टियों का वजूद दांव पर था। दूसरी ओर यह सीट 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने वाली बताई जा रही थी। इसलिए पूरे देश की नजर भी यहीं गड़ी थी। बहरहाल, उपचुनाव संपन्न हो चुका है और सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया। इसके बाद पूर्वांचल में सुधाकर सिंह के नीम के नीचे बैठकर लोगों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसकी चर्चा ने तेजी पकड़ ली है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर नीम के पेड़ के नीचे क्या रणनीति बनाई गई।

सबकी जुबान पर सुधाकर के ये वाक्य
सुधाकर सिंह सपा के उम्मीदवार हैं और उनका कार्यालय घोसी चौक में नीम के पुराने पेड़ के नीचे है। इस चुनाव में सुधाकर का एक वाक्य लोगों की जुबान पर है। सुधाकर हर रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा और जनसम्पर्क में एक ही चीज कह रहे थे कि 'हारब चाहे जितब, निबिया के पेड़वे नीचे मिलब' मतलब हारेंगे चाहे जीतेंगे आप सब के लिए वहीं नीम के पेड़ के नीचे ही मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: घोसी में सुधाकर सिंह ने दौड़ा दी साइकिल, जानें BJP की हार के 10 बड़े फैक्टर

इस वाक्य ने भी चुनाव में सरगर्मी बढ़ा दी है। मुस्लिम बाहुल्य इस विधानसभा में मतदाताओं को सुधाकर का यह वाक्य काफी पसंद भी आया। यही वजह रही कि सुधाकर सिंह को जनता ने सिर माथे लिया और चुनाव में बड़े अंतर से उन्हें जिता दिया।