21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By Poll: स्याही कांड के बाद घोसी की राजनीति गरमाई, आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू

UP Politics: घोसी विधानसभा के उपचुनाव में स्याही कांड के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। भाजपा में द्वार धारा चौहान पर स्याही से के जाने के बाद राजनीति ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने सपा उम्मीदवार पर आरोप लगाया, तो अब स्याही फेकने वाला युवक ने भाजपा के नेता के इशारे पर ही स्याही फेकने का पूरा आरोप मढ़ दिया है। इसके बाद से घोसी में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। जानिए पूरा मामला क्या है कि स्याही

3 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Aug 21, 2023

ghosibypolls.jpeg

स्याही कांड के बाद घोसी की राजनीति गरमाई, आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू

Ghosi By Election: घोसी विधानसभा के उपचुनाव में स्याही कांड के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। भाजपा में द्वार दारा चौहान पर स्याही से के जाने के बाद राजनीति ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने सपा उम्मीदवार पर आरोप लगाया, तो अब स्याही फेकने वाला युवक ने भाजपा के नेता के इशारे पर ही स्याही फेकने का पूरा आरोप मढ़ दिया है। इसके बाद से घोसी में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। जानिए पूरा मामला क्या है स्याही मामला...

भाजपा उम्मीदवार पर रविवार को फेंकी गई स्याही

भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान रविवार को घोसी विधानसभा के अदरी में चुनाव प्रचार प्रसार करने पहुंचे, जैसे ही वह गाड़ी से उतरे समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे। तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। इसके बाद दारा सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि यह पूरी सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह द्वारा की गई साजिश है। वह हार से बौखलाहट में आकर के मेरे ऊपर स्याही फेंकाए, ताकि विशेष संप्रदाय के स्थान पर बवाल हो। लेकिन उनका मंसूबा फेल हो गया।

स्याही फेंकने वाले युवक ने बताया भाजपा नेता के कहने पर मैंने फेंका से आए

भाजपा उम्मीदवार दारा चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक अभिमन्यु ने कोपागंज थाने में समर्पण के दौरान कहा कि भाजपा के नेता प्रिंस यादव के कहने पर मैंने स्याही फेंका। जबकि प्रिंस यादव ने इस आरोप को सिरे से न कारते हुए कहा कि मैं अभिमन्यु यादव को जानता ही नहीं। भाजपा में मैं ही एक मात्र एक यादव चेहरा हूं जो लगातार चुनाव प्रचार प्रसार कर रहा हूं। इसी से परेशान होकर के सपा के नेता सुधाकर सिंह ने ऐसी साजिश रची है। प्रिंस यादव ने कहा कि ऐसी साजिशों से कुछ होने वाला नहीं है भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की जीत तय है।

मऊ से अभिषेक सिंह की खबर

प्रिंस यादव का सपा से रहा है पुराना ताल्लुक

भाजपा के नेता प्रिंस यादव का पारिवारिक बैकग्राउंड समाजवादी रहा है। प्रिंस यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, इनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है, जबकि उनके चाचा विद्युत प्रकाश यादव बड़रांव से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं और मऊ जिले में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता भी। प्रिंस यादव भी कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, वहीं जब विद्युत यादव को जिला बदर किया जा रहा था उस दौरान भी भाजपा नेता प्रिंस यादव विद्युत यादव के साथ साथ रहे।
बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव की नजर बड़रांव ब्लाक के ब्लाक प्रमुख की सीट पर है और इसीलिए प्रिंस यादव भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किए हैं। वह बड़रांव ब्लॉक की प्रमुख की सीट को अपने परिवार में पुनः वापस लाने कवायद शुरू कर दिए हैं, क्योंकि प्रिंस यादव के चाचा भी बड़रांव ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और प्रिंस यादव की भी नजर बड़रांव ब्लॉक प्रमुख की सीट पर है। प्रिंस यादव को लगता है कि जब तक वह भाजपा के करीब नहीं रहेंगे प्रमुख की सीट को पाना मुश्किल है।