
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने घोसी लोकसभा में महत्वपूर्ण बैठक की।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लगातार राजनीतिक पार्टियों की बैठक चल रही है, इसी बीच मऊ जनपद में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही (surya pratap shahi) पहुँचे। जिन्होंने NDA गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर (ArvindRajbhar) के चुनावी समीकरण को व्यवस्थित करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। साथ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया भी उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री ने संचालन समिति के कार्यकर्ताओं को बैठक में उचित दिशा निर्देश दिया तथा चुनाव के संबंध में सांगठनिक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के दायित्व की समीक्षा की। बैठक में शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को सचेत करने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया गया
इस अवसर पर नूपुर अग्रवाल मुन्ना दूबे देवेंद्र सिंह रामविलास चौहान मनोज राय यशवंत सिंह अरिजित सिंह बाल्मिकी त्रिपाठी विजय राजभर प्रवीण गुप्ता अशोक सिंह रमेश राय दीनबंधु राय संतोष सिंह गनेश सिंह राकेश मिश्र कृष्ण कांत राय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
03 May 2024 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
