
मऊ समाचार, Pic- सोशल मीडिया
Mau crime: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोतहां गांव में कूड़ा रखने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना में अनीता नाम की महिला ने सरिता देवी पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले के बाद ग्रामीणों ने आरोपी अनीता को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह हाथ में चाकू लिए भाग निकली। अनीता का भागते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़िता सरिता देवी की शिकायत पर हलधरपुर थाने की पुलिस ने आरोपी अनीता पत्नी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
Updated on:
20 Jun 2025 12:01 pm
Published on:
20 Jun 2025 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
