24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: 100 साइकिल और 46 बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस ने आखिरकार उस शातिर चोर को पकड़ लिया, जिसने कैमरे के सामने अपने गुनाहों की कहानी खुद बयां कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 08, 2025

Mau News: मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस ने आखिरकार उस शातिर चोर को पकड़ लिया, जिसने कैमरे के सामने अपने गुनाहों की कहानी खुद बयां कर दी।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी 2014 से अब तक दर्जनों मोटरसाइकिल और सैकड़ों साइकिल चोरी कर कबाड़ में बेच चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब एक ऑटो से उतरते ही आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में चाबी लगाकर उसे हाईवे की ओर भगाया, तो सीसीटीवी फुटेज ने सब कुछ साफ कर दिया।

पूछताछ में चोर ने चौंकाने वाला खुलासा किया

वह 2014 से अब तक करीब 46 मोटरसाइकिल और 100 साइकिल चोरी कर चुका है। 2018 में गिरफ्तार होने पर उसे ढाई साल जेल हुई थी, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से चोरी की वारदातें शुरू कर दीं।

दीपावली से पहले उसने लगातार आधा दर्जन बाइक और ई-रिक्शा की चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा दी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो साथियों और कबाड़ व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचने का काम करते थे।

पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग