
Mau: तीन दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ तमसा बचाओ की कार्रवाई में सपा के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान भी आ गए हैं। मऊ नगर में तमसा के किनारे स्थित उनके शोरूम पर भी प्रशासन का बुल्डोजर गरज उठा है।
आपको बता दें कि मऊ जिलाधिकारी के निर्देश पर सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तमसा नदी के किनारे ग्रीन लैंड एरिया में आने वाले मकानों को बुलडोजर की कार्रवाई करके ध्वस्त किया जा रहा। अब तक कुल 95 मकानों पर यह कार्रवाई प्रस्तावित है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव हाज़ी इरफ़ान के ग्रीन लैंड एरिया में बने घर पर भी प्रशासन ने कर शाम कार्रवाई कर दी। इसमें सपा नेता के घर से सटे बने अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही बहुत से अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Updated on:
10 Jul 2024 11:40 am
Published on:
10 Jul 2024 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
