10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: दुल्हा भर रहा था दुल्हन की मांग में सिंदूर, उसी समय पहुंची पुलिस और फिर

शीतला माता मंदिर में शनिवार को प्रस्तावित एक शादी को पुलिस ने समय रहते रुकवा दिया। मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि शादी के लिए पहुंचे युवक की उम्र वैधानिक सीमा से कम थी, जिसके चलते विवाह की रस्में पूरी होने से पहले ही रोक दी गईं।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 12, 2026

Mau News: मऊ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में प्रस्तावित एक शादी को पुलिस ने समय रहते रुकवा दिया। मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि शादी के लिए पहुंचे युवक की उम्र वैधानिक सीमा से कम थी, जिसके चलते विवाह की रस्में पूरी होने से पहले ही रोक दी गईं।


जानकारी के अनुसार मंदिर में एक युवक-युवती के विवाह की तैयारी देख कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ शुरू की। जांच में युवक की पहचान सराय लखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी 17 वर्षीय निशांत कुमार के रूप में हुई, जबकि युवती कोपागंज थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव की 21 वर्षीय निशा कुमारी बताई गई।

शादी के बीच मे पहुंची पुलिस


पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को भी मंदिर परिसर में बुलाया और उन्हें कानून की जानकारी देते हुए समझाइश दी। चूंकि युवक नाबालिग पाया गया, इसलिए बिना विवाह संपन्न कराए दोनों को उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने मंदिर के पुजारी दीपक महाराज को भी सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में बिना वैध पहचान पत्र और उम्र की पुष्टि किए किसी भी विवाह की अनुमति न दी जाए।

शादी समारोह में हुई थी प्रेमी जोड़े की मुलाक़ात


पूछताछ में युवक-युवती ने बताया कि उनकी मुलाकात करीब तीन वर्ष पहले एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने शादी का निर्णय लिया। युवती के स्वजन इस रिश्ते के लिए सहमत थे, लेकिन युवक के पिता ने शादी से इंकार कर दिया था। वहीं युवती के परिवार की ओर से उस पर कहीं और विवाह करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी कारण दोनों ने मंदिर में विवाह करने का कदम उठाया था, जिसे पुलिस ने कानूनी आधार पर रोक दिया।