29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ – अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल — मऊ के रतनपुरा में बड़ा हादसा

Mau Accident: अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब उनकी बस मऊ जिले में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 29, 2026

Mau Accident: अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब उनकी बस मऊ जिले में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-मुबारकपुर मार्ग पर रविवार देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से बलिया लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में बस में सवार लगभग 35 से 40 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष सभी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर और बाद में जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या में 20 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने के बाद श्रद्धालु अपने घर बलिया लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

एक ओर अयोध्या में यज्ञ स्थल पर आग लगने की घटना चर्चा में थी, वहीं इस हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को दर्दनाक बना दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।