21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ उपचुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने ठोकी दावेदारी, बोले- एनडीए में भरोसा, लेकिन सीट हमारी

मऊ सदर विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यहां बीजेपी को दरकिनार करते हुए अपनी पार्टी की ओर से दावेदारी ठोक दी है।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jul 01, 2025

OP Rajbhar

ओपी राजभर

Mau by election: मऊ सदर विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यहां बीजेपी को दरकिनार करते हुए अपनी पार्टी की ओर से दावेदारी ठोक दी है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ कहा, "अब्बास अंसारी की सदस्यता यदि अदालत द्वारा रद्द होती है और चुनाव आयोग उपचुनाव कराता है, तो हमारी पार्टी की इस सीट पर 100 प्रतिशत दावेदारी है। हमें अपने एनडीए सहयोगियों पर भरोसा है, लेकिन यह सीट सुभासपा को ही मिलनी चाहिए।"

अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव "रातभर" सोचते हैं, इसलिए सुबह बयान देते हैं। चार बार सरकार में रहते हुए उन्होंने सभी जातियों की उपेक्षा की।"

कथावाचक विवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "क्या अखिलेश यादव को ब्राह्मणों का वोट नहीं चाहिए? एक कथा के लिए यादव रेजीमेंट को सड़क पर उतार दिया, पथराव हुआ, वीडियो देश ने देखा। समाज को यादव बनाम ब्राह्मण और सवर्ण बनाम दलित में बांटने की कोशिश की जा रही है।"

बृजेश सिंह से रिश्ते पर बयान

पूर्वांचल के बाहुबली नेता बृजेश सिंह से रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा, "हमारे पूरे देश में सबसे अच्छे रिश्ते हैं।" जब मऊ उपचुनाव में बृजेश सिंह के समर्थन की बात उठी तो उन्होंने कहा, "इसकी कोई जानकारी नहीं है।"

चंद्रशेखर रावण और कानून-व्यवस्था

चंद्रशेखर रावण की सियासत पर राजभर ने कहा, "यदि उनके कार्यक्रम से माहौल बिगड़ने की आशंका होती है, तो प्रशासन का दायित्व है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखे।"

अब्बास अंसारी और सदस्यता

अब्बास अंसारी की सदस्यता पर उन्होंने कहा फैसला कोर्ट का है, "जब तक उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती, वे हमारे पार्टी के नेता और विधायक बने रहेंगे। सुभासपा ने सिर्फ उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया था।
सिंबल हमारा, समाजवादी पार्टी प्रत्यासी था।"