13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ की नगमा बन गई नेहा, दो बच्चों की मां को हिंदू लड़के से हुआ प्यार

22 वर्षीय नगमा का 4 साल पहले निकाह हुआ था। निकाह के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। मायके आई तो मुहल्ले के पवन चौहान से प्यार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Adarsh Shivam

Dec 09, 2022

nagma.jpg

मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना से इश्क का एक गजब मामला सामने आया है। एक युवक के प्रेम में दीवानी महिला ने अपने शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर लिया। पति से तलाक लेकर अपने 2 बच्चों को वहीं छोड़ दिया। उसके बाद यह महिला मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया।

नगमा से नेहा बनी और सैकड़ों लोगों की हाजरी में मंदिर में अपने प्रेमी से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। युवक और महिला के कहानी की चर्चा क्षेत्र में काफी है।

मुहल्ले के लड़के से नगमा को प्यार हुआ
नगमा मुहम्मदाबाद गोहना के सैयदवाड़ा मोहल्ला की निवासी है। इसका उम्र 22 वर्ष है। नगमा का 4 साल पहले बाराबंकी एक युवक से निकाह हुआ था। निकाह के बाद उसके दो बच्चे हुए। इसके बाद जब वह मायके आई तो मुहल्ले में ही रहने वाले दूसरे धर्म के पवन चौहान से प्यार हो गया।

जीने-मरने की कसमें खाने लगे
दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्रेम करने लगे। साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। महिला इश्क में इस कदर दीवानी हो गई। अपने पति से तलाक लेकर पवन से शादी करने पर अड़ गई। उधर पवन भी नगमा के प्यार में दीवाना हो गया।

नगमा अपने पति से तलाक लेने के बाद दोनों बच्चों को पति के हवाले कर दिया। युवक के परिवार वाले विवाह का विरोध करने लगे। पवन घरवालों की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हो रहा था। यहां तक की जान देने पर उतारू हो गया। दोनों गुरुवार को देर शाम मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के स्थित एक मंदिर पर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।