
Mau news, Pc: Patrika
Mau News: मऊ में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस लाइन परिसर से मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली।
रैली का मार्ग पुलिस लाइन मऊ से प्रारंभ हुआ। यह गाजीपुर तिराहा, भीटी, सेल्फी प्वाइंट और कोतवाली नगर से होते हुए आगे बढ़ी। फिर मिर्जाहादीपुरा तिराहा और आजमगढ़ तिराहा होते हुए पुलिस लाइन मऊ में समाप्त हुई।
जिलाधिकारी मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान के तहत पुरुषों की मानसिकता में भी बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नंबरों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी ताकि वह किसी भी समय उन्हें सुरक्षा दी जा सके।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे, कोतवाल अनिल कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
21 Sept 2025 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
