15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: मधुबन में बाइक की टक्कर से महिला समेत 4 घायल, मचा हड़कंप

जवाहिरापुर चट्टी के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर टहल रही महिला और तीन युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jun 28, 2025

Mau news

Mau news

रामपुर थाना क्षेत्र के जवाहिरापुर चट्टी के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर टहल रही महिला और तीन युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना उस समय हुई जब जवाहिरापुर निवासी माधुरी (45) भोजन के बाद अपनी बेटी सुधा (21), पड़ोसी शबनम (17) और संध्या (20) के साथ चंदापार-नेमडाड़ मार्ग पर टहल रही थीं। इसी दौरान चंदापार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।