24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: मऊ–जोधपुर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में हर्ष

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 26, 2026

Rajasthan rail track upgrade boosts train speed from 95 to 110 kmph on Samdari-Munabao section

पत्रिका फाइल फोटो

Rail News: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जोधपुर मंडल द्वारा संचालित मऊ–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब अपग्रेड कर ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यह ट्रेन अब विशेष नंबर के बजाय नियमित ट्रेन संख्या 14809/14810 के रूप में संचालित होगी।


मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में अत्याधुनिक रैक लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन राजस्थान की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जो पूर्वांचल और राजस्थान के बीच संपर्क को और सुदृढ़ करेगी।

आरामदायक होगा सफ़र


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक सीटिंग व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, आधुनिक शौचालय और बेहतर गति का अनुभव मिलेगा। रेलवे प्रशासन जल्द ही इसके नियमित संचालन की तिथि घोषित करेगा।


नई समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14809 जोधपुर–मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 14810 मऊ–जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 8 बजे जोधपुर पहुंचेगी।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन पीपाड़ रोड, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या और आजमगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नई सेवा से पूर्वांचल और राजस्थान के बीच यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग