9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: फल विक्रेता को मोलभाव करना पड़ा महंगा, महिला ने 7 लोगों के साथ मिल कर की पिटाई

एक फल विक्रेता को मोलभाव करना इतना महंगा पड़ा कि मोलभाव करने वाली महिला ने बेल्ट और बाट से फल विक्रेता की जम कर कुटाई कर दी। महिला के साथ 7 लोग और थे। पिटाई से फल विक्रेता की हालत गंभीर बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

May 05, 2025

मऊ जिले में एक फल विक्रेता को मोलभाव करना इतना महंगा पड़ा कि मोलभाव करने वाली महिला ने बेल्ट और बाट से फल विक्रेता की जम कर कुटाई कर दी। महिला के साथ 7 लोग और थे। पिटाई से फल विक्रेता की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ सरतलखंसी थानाक्षेत्र के भीटी शिवमन्दिर के पास फल की दुकान लगाने वाले फल विक्रेता आदित्य राजभर की फल के मोलभाव के दौरान बहस हो गई। महिला शीला राजभर ने इसके बाद फोन करके 7 लोगों को और बुला लिया। इन सभी ने मिलकर आदित्य राजभर की बेल्ट,और बाट से पिटाई कर दी। इससे आदित्य राजभर बुरी तरह घायल हो गया। हमलावरों ने इस दौरान उसकी सोने की चेन भी छीन ली। डॉक्टरों के अनुसार आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके फेफड़े में भी चोट आई है,जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है।