3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: दोस्त ने ही दोस्त का किया कत्ल, धारदार हथियार से काटा गला, मचा कोहराम

भतडी गांव में अमित उर्फ लखंडर की हत्या उसी के दोस्त ने कर दी। युवक की पत्नी ने बताया कि वो क्रिकेट खेलने हेतु कह कर घर से निकले थे। देर रात जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

May 29, 2025

मऊ में एक सनसनीखेज मामले में दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। युवक की हत्या से संसंसनी मच गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक घर से क्रिकेट खेलने के लिए कह कर घर से निकला था।

गौरतलब है कि रानीपुर के चक भतडी गांव में अमित उर्फ लखंडर की हत्या उसी के दोस्त ने कर दी। युवक की पत्नी ने बताया कि वो क्रिकेट खेलने हेतु कह कर घर से निकले थे। देर रात जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। तभी किसी व्यक्ति ने उनको फोन करके घटना की जानकारी दी। जानकारी सुन कर परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक के पिता ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद अमित अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ जहानागंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में उसके घर चला गया था। वहीं पर बैठकर बातचीत हो रही थी। उसी दौरान, उसी मोहल्ले के रितेश पुत्र सुरेंद्र ने अचानक पीछे से आकर धारदार हथियार से अमित का गला रेत दिया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई और हत्यारा भाग निकला।
घटना की जानकारी मिलते ही जहानागंज और रानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अमित विदेश में रहकर काम करता था और करीब 11 महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। अब उसके पीछे उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियां—6 साल की सौम्या और 3 साल की नित्य—को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

Story Loader