
मऊ में रतनपुरा के पास हुए एक भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि हादसा हलधरपुर थानाक्षेत्र के कुड़सर गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गई। बाइक पलटने से इस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देखते को उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के सेमरी जमालपुर निवासी 24 वर्षीय मोहन राजभर के रूप में हुई है। दोपहर के समय मोहन अपने साथी सोनू राजभर और एक अन्य साथी के साथ रतनपुरा से वापस लौट रहे थे। रतनपुरा-कुड़सर मार्ग पर ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना के समय मोहन ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Published on:
03 Feb 2025 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
