24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: लाई कुरकुरे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 करोड़ का नुकसान

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 26, 2026

Mau Fire News: मऊ क्षेत्र के ताजोपुर स्थित औद्योगिक संस्थान में शुक्रवार की सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा की लाई और कुरकुरे बनाने की दो यूनिटें यहां संचालित थीं, जिनमें अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक फैक्ट्री के भीतर से धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों यूनिटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी।


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम चार पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग की लपटों को नियंत्रित करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।


फैक्ट्री संचालक प्रवीण चंद्र मिश्रा के अनुसार, आग की इस घटना में लाई और कुरकुरे की दोनों यूनिटों में रखा कच्चा माल, तैयार उत्पाद और मशीनरी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग