
Mau Police, pc : patrika
Mau Police: कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोड़सर में गेहूं की मड़ाई को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना की जांच में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कड़ा कदम उठाया है। जांच प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने के बाद कुर्थीजाफरपुर चौकी प्रभारी भास्कर राय को निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल 2025 को सोड़सर गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले की विवेचना को लेकर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में शिकायत पहुंची थी कि जांच तय मानकों के अनुरूप नहीं की जा रही है।
शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की समीक्षा कराई, जिसमें विवेचना में गंभीर खामियां पाई गईं। इसके आधार पर संबंधित चौकी प्रभारी के निलंबन का आदेश जारी किया गया। साथ ही मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को भविष्य में सतर्कता बरतने की चेतावनी भी दी गई है।
Published on:
13 Jan 2026 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
