
मधुबन थानांतर्गत ताल रतोय क्षेत्र के एक गांव में पुराने सिक्के मिले हैं ,जिन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । आपको बता दें कि ताल रतोय क्षेत्र की एक महिला बकरी चारा रही थी, तभी उसे अचानक मिट्टी में दबा मिट्टी का ही गुल्लक मिला।
गुल्लक में पुराने जमाने के 11 सिक्के रखे हुए थे। पूरे क्षेत्र में ये बात आग की तरह फेल गई। मौके पर सिक्कों को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को अपने कब्जे में लेते हुए राजस्व विभाग को सूचित कर दिया है। राजस्व विभाग उन सिक्कों को जांच कर रहा। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये सिक्के कबके बने हुए हैं।
Published on:
25 Aug 2024 07:25 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
