
CG Road Accident
शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उसमे शामिल होने गए 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं तीसरा नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि रविवार की शाम कोपागंज क्षेत्र के तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर बलिया जिले में स्थित बहन के घर शादी में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में दो युवको की मौत हो गयी तथा एक नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना जैसे ही उनके परिजनों को हुई उनके घर में मातम छा गया। रोते बिलखते परिजनों की आवाज सुन आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
जानकारी के अनुसार कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा काछिकला निवासी दिनेश साहनी के बलिया जिला के नरावगांव निवासी बहन के यहाँ रविवार को शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए दिनेश साहनी पुत्र स्व कैलाश साहनी उम्र 21 वर्ष ,अरविन्द साहनी पुत्र हरिनाथ साहनी उम्र 25 वर्ष और नगर पंचायत क्षेत्र गाड़ा निवासी पवन पुत्र रामविजय उम्र 15 एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होके जा रहे था अभी वे गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पहुंचे थे की पीछे से एक पिकअप ने टक्कर मार दिया दिया वे सड़क पर गिर ट्रक के चपेट में आ गए जिससे दिनेश और अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गई तथा पवन बुरी तरह घायल हो गया। इसकी जैसे खबर कोपागंज पहुंची वैसे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार तीनो शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करते थे। मृतक दिनेश दो भाइयो में सबसे बड़ा था तथा एक बहन थी। वही अरविन्द की जल्द ही शादी हुयी थी उसके मौत पर पत्नी कौशिल्या का रो रो कर बुरा हाल था। अरविन्द दो भाइयो और तीन बहनों में सबसे बड़ा था।
Updated on:
18 Dec 2024 08:18 am
Published on:
18 Dec 2024 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
