
मऊ जिले में फ्री फायर गेम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी डंडे से कई लोग घायल हो गए, वहीं दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
आपको बता दें कि इसके पहले भी 20 रुपए को ले कर हुए विवाद में ये दोनों गुट आपस में भिड़े थे,तब पुलिस ने आकर समझौता करवाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हिंसक झड़प में शाहनवाज (35), राशिद जमाल (25), रोशन (20), शफीक उर्फ छोटे (21) और नदीम अहमद (26) घायल हो गए। घायल रोशन का कहना है कि दूसरे पक्ष ने सुलह के बाद धोखे से हमला कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहनवाज और नदीम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Updated on:
10 Apr 2025 11:21 pm
Published on:
10 Apr 2025 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
