
मऊ जिले में ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मऊ ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। मऊ ट्रैफिक सीओ शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में 3 से 17 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा ।
इस अभियान के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का भी चालान किया जाएगा।
इसके साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले सभी स्थानों को चिन्हित करके वहां व्यापक पैमाने चेकिंग अभियान चलाया गया,इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। अब ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्पीड रडार के माध्यम से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा यदि कोई वाहन चलता पाया जाएगा तो उसका चालान काटा जाएगा।
Published on:
06 Sept 2024 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
