
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भीषण ठंड से लोग घरों में दुबक गए हैं। तेज चल रही हवाओं से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का खास खयाल रखने को बोला है। इसी बीच मौसम विभाग ने मऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
अगले तीन दिनों तक मऊ में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी होगी,जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बात की जाए आज मऊ जिले में तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
Published on:
07 Jan 2025 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
