
IMD weather Alert: “जब बरखा चित्रा में होई, सगरी खेती जाई खोई“
अर्थात अगर चित्रा नक्षत्र में बारिश होती है तो खेती नष्ट हो जाती है। तो इस बार क्या चित्रा नक्षत्र में बारिश होगी या क्या है वैज्ञानिकों का अनुमान।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 10 अक्टूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे जो 24 अक्टूबर तक रहेंगे।
पुरानी कहावतों के अनुसार यदि चित्रा नक्षत्र में बारिश होती है तो रवि की फसल सही वक्त पर नहीं बोई जा सकती और इस तरह फसल उत्पादन कम होगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह की माने तो अब पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून विदा ले चुका है। कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा।
रातें अब धीरे धीरे ठंडी होंगें। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री बना रहेगा जो कल की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा रहेगा। वहीं रात का तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना बनी हुई है।
बदलते मौसम बीमारियों की संभावना बढ़ गई है। लोग सर्दी और जुकाम से ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं।
मऊ जिले में आज आसमान पर छिटपुट बदल छाए रहेंगे। हालांकि बूंदा बांदी से इंकार नहीं किया जा सकता है। परंतु सामान्यतया मौसम शुष्क ही रहेगा।
संबंधित विषय:
Published on:
10 Oct 2024 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
