
मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या का नया केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा साल 2001 में हुए उसरी चट्टी कांड से जुड़ा हुआ है। इस घटना में मारे गए मनोज राय के पिता ने गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली में FIR दर्ज कराई है।
इस केस में मुख्तार अंसारी के साथ मुख्तार के ड्राईवर सुरेंद्र शर्मा, शाहिद, गौस मोइनुद्दीन और कमाल को आरोपी बनाया गया है। पांचों के खिलाफ IPC की धारा 302, 147, 148 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
22 साल पहले उसकी में मुख्तार के काफिले पर हुआ था हमला
15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी में मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला हुआ था। मुख्तार अंसारी मऊ जा रहे थे तभी मुहम्मदाबाद कोतवाली के उसरी चट्टी में मुख्तार के काफिले पर कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें मुख्तार अंसारी के गनर और एक समर्थक की भी मौत हो गई थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी के साथ चलने वाले पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। उस रात एक और व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई थी, जिसका नाम मनोज राय था।
हाईकोर्ट में चल रहा ये केस
इस मामले में फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रायल चल रहा है। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसरी चट्टी कांड के ट्रायल पर रोक लगा दी थी। इस मामले में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और कई अज्ञात को मुख्तार ने नामजद कराया गया था।
Updated on:
22 Jan 2023 02:08 pm
Published on:
22 Jan 2023 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
