14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- मैंने BJP के साथ ना जाने की कोई कसम नहीं खाई

ओम प्रकाश राजभर ने इशारे में कहा है कि वो फिर से भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Rizwan Pundeer

Dec 17, 2022

rajbhr.jpg

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (चश्मे में)

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि वो फिर से भाजपा के साथ गठबंधन में जा सकते हैं। राजभर ने कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई कसम नहीं खाई है कि वो बीजेपी के साथ फिर से नहीं आ सकते हैं।


मऊ में राजभर की पार्टी का महिला सम्मेलन
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा 18 दिसंबर को मऊ में महिला सम्मेलन करने जा रही है। इसकी तैयारी परखने के लिए राजभर मऊ पहुंचे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके और भाजपा के फिर से साथ आने की भी संभावना है।

राजभर ने इस पर कहा, "राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। राजनीति में कोई कसम नहीं खा सकता है। यूपी में कौन कह सकता था कि सपा-बसपा का गठबंधन हो जाएगा। कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी साथ में सरकार चलाएंगे, क्या इसकी संभावना थी? नेता दोमुंहे सांप होते हैं, ये आज कुछ कहते हैं और कल कुछ करते हैं। राजनीति में कब क्या होगा, किसी को नहीं पता होता।''

यादव परिवार के एकजुट रहने पर जताया संदेह
शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी पर ओमप्रकाश ने कहा, "अखिलेश और शिवपाल यादव साथ आ गए हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी कब तक रहेगी ये देखने वाली बात है।"


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में आरक्षण के खिलाफ 4 दर्जन से ‌अधिक याचिका दायर

सपा-भाजपा दोनों के साथ रह चुके राजभर
जहूराबाद से विधायक ओम प्रकाश राजभर यूपी का 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़े थे। चुनाव के बाद वो योगी सरकार में मंत्री भी रहे थे। बाद में उनकी भाजपा से खटपट हो गई और वो अलग हो गए। 2022 का चुनाव राजभर ने सपा के साथ लड़ा लेकिन नतीजों के कुछ दिन बाद ही उनके और सपा के रास्ते अलग हो गए।