
घोसी मजबूत करने में जुटे ओमप्रकाश, फागू सिंह को पार्टी में किया शामिल
Mau: घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सुभासपा गठबंधन को करारा झटका लगा था। ऐसे में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर घोसी लोकसभा को देखते हुए अब पूरे मऊ में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी अभियान में ओमप्रकाश राजभर ने अपने पुराने साथी फागु सिंह को पार्टी में शामिल किया है। फागु सिंह ने बसपा छोड़कर के सुभासपा का दामन पुनः थाम लिया।
पार्टी में शामिल होने के बाद फागु सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि बसपा में सम्मान नहीं मिल रहा था। मैने 13 साल पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा की उसके बावजूद भी कोई सम्मान नहीं मिला। इसलिए मैं अपनी पुरानी पार्टी यानी अपने पुराने घर वापस आ गया हूं। 1998 में मैने छात्र राजनीति से राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद 2006 में सुभासपा का दामन पकड़ लिया। ओमप्रकाश राजभर मेरे राजनीतिक गुरु है। इन्हीं के सानिध्य में मैने राजनीति सीखी। कुछ कारण के चलते मैने 2013 में पार्टी छोड़ा था लेकिन अब मैं फिर पार्टी में शामिल हो गया हूं। अब पूरे जीवन भर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ ही रहूंगा । मेरे साथ 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा है।
घोसी की स्थिति को सुधारने में फागू सिंह को पार्टी में ली सुभासपा
घोसी विधानसभा चुनाव में जिस तरीके से सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए चुनाव को जीता उससे कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी और सुभाषपा की स्थिति कमजोर दिखाई दी। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की का शुरू कर दी है और घोसी में ही बड़े चेहरे फागु सिंह को पार्टी में शामिल करके संदेश दिया कि सुधाकर सिंह के जाति के बड़े नेता को पार्टी में शामिल करके बड़ा गेम खेला है।
Published on:
19 Oct 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
