
Mau news, Pc: Patrika
Mau Accident News: अमिला क्षेत्र के हेमई स्थित फोरलेन पर शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। मऊ की ओर जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार (31 वर्ष) पुत्र रामकृष्ण और आदर्श (25 वर्ष) पुत्र रामदौड़, निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना सोनहा, जनपद बस्ती, किसी कार्य से मऊ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक व्यक्ति के आ जाने से बाइक चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Published on:
22 Aug 2025 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
