24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau Police: मऊ में भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे एसपी इलामारन जी

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर बाहर से एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएफ फोर्स को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Sep 23, 2025

Mau Police: मऊ में नवरात्रि और विजयदशमी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में सोमवार शाम को शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

नवरात्रि के पहले दिन कोतवाली से शुरू हुए फ्लैग मार्च में आरएफ फोर्स और सिविल पुलिस ने पूरे नगर का भ्रमण किया। मऊ जनपद में विजयदशमी का पर्व संवेदनशील माना जाता है। इसे देखते हुए शहर के हर हिस्से में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर बाहर से एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएफ फोर्स को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे और नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस लगातार नगर क्षेत्र में गश्त कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग