
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल पर करणी सेना के हमले के विरोध में पूरे प्रदेश में सपा नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे नेता उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, साथ ही साथ नेताओं ने कहा कि सरकार के संरक्षण में यह अराजक तत्व कम कर रहे हैं।
मऊ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश का कानून व्यवस्था बदहाल है, सांसद तक सुरक्षित नहीं है। उसी के विरोध में आज प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया है ।
मोहम्मदाबाद गोहाना से सपा के विधायक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ गया है। बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है और सदन के अंदर इतिहास के पन्ने को पढ़ लेने पर इतनी बड़ी ज्यादती होने लगी है। हथियार लहराए जा रहे हैं। तलवार लेकर के कौन सेना बनाकर सांसद जी के घर पर चढ़ जा रहे हैं। यह साबित कर रहे हैं लोग संविधान में विश्वास रखने वाले लोग तुम लोग के लिए चुनौती है। यह साबित कर रहे हैं लोग कि हम लोग संविधान को नहीं मानते हैं। कानून को नहीं मानते हैं। शायद इस देश की सरकार कानून को मानती तो संविधान को मानते तो यह आज करणी सेना के लोग सारे लोग जेल में रहते। आपकी जिम्मेदारी बनती है समाजवादी साथियों की जिम्मेदारी बनती है अंबेडकरवादियों की जिम्मेदारी बनती है। संविधान में विश्वास करने वाले लोगों की जिम्मेदारी बनती है लोकतंत्र में विश्वास करने वालों की जिम्मेदारी बनती है हर क्षण में विश्वास करने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। इस जुल्म जाती अत्याचार करने वाली सरकार के खिलाफ हम अलख जगाने के लिए 2027 चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाएंगे।
Published on:
01 May 2025 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
