12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय भदसा का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र कोपागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय भदसा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 05, 2025

Mau: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र कोपागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय भदसा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों सहित वर्तमान शैक्षिक सत्र में अब तक नवीन नामांकन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्थित रसोई घर का भी निरीक्षण किया तथा मध्यान भोजन मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत रसोई घर में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में विशेष साफ सफाई तथा शौचालय की भी विशेष साफ सफाई करने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के पठन-पाठन के स्तर की भी जानकारी ली। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित भी किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज एवं अधिशासी अधिकारी कोपागंज भी उपस्थित रहे।