17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतिम संस्कार कर लौटते समय खड़ी ट्रक में अनियंत्रित होकर भिड़ी कार, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं, एक की हालत नाजुक

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Sarweshwari Mishra

Jun 09, 2019

Road accident in mau

Road accident in mau

मऊ. यूपी के मऊ के मुहम्दाबाद गोहना में एक बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी से पिता का दाहसंस्कार कर लौटते समय खड़े एक ट्रक में कार अनियंत्रित होकर भिड़ गई। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कार में कुल चार लोग सवार थे। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

बतादें कि कस्बे के मोहल्ला गोलवारटोला निवासी दुर्गावती देवी पत्नी स्वर्गीय डीएन लाल श्रीवास्तव की शनिवार को मौत हो गई थी, जिसके दाह संस्कार के लिए उनके परिजन एवं मोहल्ले के तथा नगर के कुछ युवक भी मणिकर्णिका घाट बनारस गए हुए थे। दाह संस्कार करने के पश्चात सभी लोग अपने-अपने वाहनों से देर रात वापस लौट रहे थे। दुर्गावती देवी का पोता सचिन श्रीवास्तव (29) दाह संस्कार के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन स्विफट डिजायर कार को लेकर वाराणसी गया हुआ था। वहां से अपने तीनों दोस्तों के साथ शनिवार रात्रि में अपने घर आ रहे थे कि रानीपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में कार जा भिड़ी, हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।


जिसमें कस्बे के कायस्तटोला निवासी सचिन (29) पुत्र जय प्रकाश श्रीवास्तव एवं इसके तीन मित्र रवि राज (32) निवासी मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर, राजीव विश्वकर्मा (32) मुहम्मदाबाद गोहना चौक स्थित डोमडेरवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में चौथा दोस्त पंकज श्रीवास्तव (22) पुत्र छोटकुन लाल श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला सैदपुर बुरी तरह से घायल हो गया। दूसरी ओर चार पहिया वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक सचिन श्रीवास्तव के परिजनों के घर के लोगों के आंख का आंसू अभी रूका भी नहीं था कि दूसरी मौत हो गई और इनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चला है ।

BY- Vijay Mishra