
समाजवादी पार्टी के नेता सुधाकर सिंह।
UP Politics: सपा नेता सुधाकर सिंह ने घोसी उप-चुनाव में बीजेपी के दारा सिंह चौहान को हराया है। सुधाकर सिंह मैनपुर पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “ओपी राजभर घोसी उप-चुनाव में सपा को जिताने का काम कर रहे थे।” उन्होंने जीत का श्रेय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया। उन्होंने कहा ये चुनाव उन्होंने नहीं जीता, बल्कि सपा अध्यक्ष की जीत है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने ये चुनाव जीता है। ये घोसी की जनता की जीत है।
सुधाकर सिंह ने दारा सिंह को अपना मित्र बताया
इस बीच जब उनसे ओम प्रकाश राजभर को लेकर सवाल किया गया कि उन्होंने कहा था के मतगणना के दिन आप वहां से गायब हो जाएंगे, इस पर सपा नेता ने कहा कि वो हमारे मित्र हैं, भीतर से वो हमारे समर्थन में ही मतदान करा रहे थे। सुधाकर सिंह ने कहा, “ओपी राजभर घोसी उप-चुनााव में हमारे साथ थे।” दारा सिंह पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “वो सुबह शाम पार्टी बदल लेते हैं। उनसे सुबह-शाम को पूछना पड़ता है कौन सी पार्टी मे हो।”
सुधाकर सिंह ने आगे कहा, “दारा सिंह उनके साथ पढ़ें हैं और उनके मित्र भी रहे हैं। उन्होंने भारत की कोई पार्टी नहीं छोड़ी है जहां वो दल बदलकर न गए हों। चुनाव के दौरान हम मंच पर एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे और उतरकर एक दूसरे के साथ चाय पीएंगे।”
Published on:
18 Sept 2023 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
